CGBSE Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां ऐसे करें चेक | CGBSE result chhattisgarh board Class 10th 12th results 2023 | Patrika News

नई दिल्लीPublished: May 10, 2023 12:44:07 pm

CGBSE Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीजीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 10 में 75.05 प्रतिशत और कक्षा 12 में 79.96 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत रहा। राहुल यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप किया, जबकि विधी भोंसले कक्षा 12 में टॉपर रहीं।

CGBSE Result 2023

CGBSE Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीजीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 10 में 75.05 प्रतिशत और कक्षा 12 में 79.96 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत रहा। राहुल यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप किया, जबकि विधी भोंसले कक्षा 12 में टॉपर रहीं। राज्‍य शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से रिजल्‍ट की घोषणा की है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 79.96 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। जो स्टूडेंट्स इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse।nic।in और results।cg।nic।in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।