CTET JULY 2023: सीटेट के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें डिटेल्स | CBSE CTET July 2023 registration start check details | Patrika News
CTET JULY 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) सीबीएसई ने आज से सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
CTET July 2023 registration start
CTET JULY 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) सीबीएसई ने आज से सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। सीबीएसई हर साल सीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 बार आमंत्रित करता है। दुसते सीजन जुलाई CTET JULY 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद योग्य उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ने सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अब तक आवेदन की अंतिम तिथि, सुधार विंडो या परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। जुलाई परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन भी अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, उम्मीद की जा रही है ये जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।