Ground Report : उत्तराखंड में इन दो नदियों को मिलेगा नया जीवन, 600 करोड़ होंगे खर्च लेकिन….


Last Updated:

Dehradun Ground Report : देहरादून की दो प्रमुख नदियों रिस्पना और बिंदाल को फिर से जीवन मिलने जा रहा है. करीब 600 करोड़ की लागत से रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. दोनों नदियां कूड़े से पटी हुई…और पढ़ें

देहरादून की दो नदियों रिस्पना और बिंदाल को फिर से मिलेगा नया जीवन…

देहरादून. उत्तराखंड की दो नदियों की सांसे दोबारा से लौटने जा रही हैं. ट्रैफिक जाम की वजह से ये दोनों नदियां खत्म सी हो गई हैं. समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने प्लान तैयार किया है. इस प्लान से दो प्रमुख नदियों रिस्पना और बिंदाल को फिर से जीवन मिलने जा रहा है. देहरादून की बढ़ती ट्रैफिक समस्या और नदियों की बिगड़ती हालत को सुधारने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने जा रही है. करीब 600 करोड़ की लागत से रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. इस रोड से शहर की सड़कों पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी. नदियों को भी नया जीवन मिलेगा लेकिन इस विकास की कीमत 2670 परिवारों को चुकानी होगी. उनके आशियाने अब इस प्रोजेक्ट की जद में हैं.

सरकारी प्लान से जहां कुछ लोग डरे हुए हैं. कुछ संस्थाएं इस प्रोजेक्ट को एक जरूरी बदलाव मान रही हैं लेकिन सवाल भी खड़े कर रहे हैं कि क्या इस प्लान से नदियां पुनर्जीवित होंगी क्योंकि हर साल बरसात में ये नदियां उफान पर होती हैं, तबाही मचाती हैं.

स्थानीय निवासी नसीमा का कहना है, ‘हम यहां लंबे समय से रह रहे हैं. अब घरों के बाहर लाल निशान लगाए गए हैं. घरों को तोड़ने की बात कही जा रही है. हमारे छोटे-छोटे बच्चे कहां जाएंगे. सरकार हमें घर दे.’

पार्षद निखिल ने बताया, ‘जहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाए गए हैं, वहां आंगनबाड़ी और स्कूल भी हैं. पानी की टंकी है. अगर ये सब कुछ तोड़ दिया जाएगा तो यहां के हजारों बच्चों का क्या होगा?’

भूमि अधिग्रहण जारी : डीएम
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया, ‘भूमि अधिग्रहण की एक निश्चित प्रक्रिया है. उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी है. सर्वे पीडब्य्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है. धारा-11 का नोटिफिकेशन हो चुका है. प्रभावित परिवारों की चिंताओं और सुझावों पर काम जारी है.’

दोनों नदियों में कूड़ा कैसे रोका जाएगा?

जब भी नई सरकार आती है वो रिस्पना और बिंदाल में नए प्रोजेक्ट लाने की बात करती है. सबसे पहले रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट आया था. अब एलिवेटेड रोड की बात हो रही है. कोई यह नहीं बता पा रहा है कि दोनों नदियों से कूड़ा कैसे साफ किया जाएगा. एलिवेटेड रोड में अभी भी साफ नहीं है कि दोनों नदियों में कूड़ा कैसे रोका जाएगा. सरकार इतना जरूर कह रही है कि दोनों नदियों किनारे बसे स्लम एरिया को हटाया जाएगा. रिस्पना और बिंदाल को बचाना ज़रूरी है, लेकिन जिन घरों की बुनियाद पर ये बदलाव हो रहा है, क्या उनके पुनर्वास की बुनियाद मजबूत है. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि इन एलिवेटेड रोड से कितनी जीवंत सड़कें होंगी.

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttarakhand

उत्तराखंड में इन दो नदियों को मिलेगा नया जीवन, 600 करोड़ होंगे खर्च लेकिन….