ISRO YUVIKA 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम की सेकंड सिलेक्शन लिस्ट जारी, यहां देखें लिस्ट | ISRO YUVIKA 2023 second selection list released check result | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 22, 2023 07:14:35 pm

ISRO YUVIKA 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी सेकेण्ड लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

ISRO YUVIKA 2023 second selection list released

ISRO YUVIKA 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी सेकेण्ड लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ISRO ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली सूची में 350 युवा वैज्ञानिकों के नामों का चयन किया था। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। इस कार्यक्रम के लिए चयनित स्टूडेंट्स को अब अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि की जानकारी दी जाएगी।