ISRO YUVIKA 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम रिजल्ट 2023 हुआ जारी, यहां देखें लिस्ट | ISRO YUVIKA result 2023 released check first list | Patrika News
ISRO YUVIKA result 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली चयन सूची की घोषणा की है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी पहली लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
,ISRO YUVIKA result 2023 released
ISRO YUVIKA result 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली चयन सूची की घोषणा की है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे isro.gov.in पर जारी की गयी पहली लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ISRO ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली सूची में 350 युवा वैज्ञानिकों के नामों का चयन किया है। चयनित उम्मीदवारों को अपने ईमेल और वेब पोर्टल पर लॉगिन करने और तीन दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति जमा करने के लिए कहा गया है। यदि लास्ट डेट 13 अप्रैल तक जवाब नहीं दिया जाता तो प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी और आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा।