JSSC Recruitment 2023: पीजीटी के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल्स | Jharkhand PGT Recruitment 2023 JSSC 3120 posts Application online | Patrika News
JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर PGT भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। पीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
JSSC Recruitment 2023
JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर PGT भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। उम्मीदवार 5 अप्रैल, 2023 से 4 मई, 2023 तक झारखंड पीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के 3120 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदकों के पास बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 3 साल के अनुभव के साथ सरकारी स्कूल में टीजीटी शिक्षक का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 5 अप्रैल, 2023 आवेदन कर सकेंगे।