K.D.B. पब्लिक स्कूल ग़ाज़ियाबाद मे “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” कला प्रतियोगिता का आयोजन।

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की क्षमताओं को  नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों साथ जोड़ने का प्रयास किया गया ।

दिल्ली, 06 अक्टूबर 2023 – एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने ग़ाज़ियाबाद के प्रमुख स्कूल, K.D.B. पब्लिक   स्कूल C-ब्लॉक , ओल्ड  कवी  नगर   में “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” का आयोजन किया, जो कक्षा 4 और 5 के छात्रों के लिए हुआ। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति की के लक्ष्य के अनुरूप रखा गया था ।

इस प्रतियोगिता में, बच्चों को उनके सपनों को रंगने का मौका मिला, जिससे उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। इस प्रतियोगिता के जरिए, बच्चे   कला  के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय तरीकों को समझने में सहायक हुए।

एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग भारत के प्रमुख पुस्तक प्रकाशकों में से एक है और इस प्रतियोगिता के माध्यम से वे शिक्षा के क्षेत्र मे कौशल विकास की बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को सपनों को रंगने का मौका प्रदान किया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। एकलव्य लर्नर्स के मैनेजर श्री तरुण कुमार ने बताया यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो सरकार की नई शिक्षानीति जिसमे कला और कौशलता पर जोर दिया है उसको ध्यान में रख कर आयोजित की गयी है ।विजयी छात्रों की घोषणा जल्द ही की जायगी ।

K.D.B. पब्लिक  स्कूल के कला शिक्षिका श्रीमती कांति शर्मा , बताया नयी शिक्षा नीति में कला और सृजनात्मक को महत्त्वा दिया है ।उन्होंने  छात्रों को अविष्कार, अध्ययन और सफलता की दिशा में प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों से नए और सोचने की क्षमता विकसित करने की की आवश्कता पर जोर दिया ।उन्होंने बताया की स्कूल समय समय पर इस तरह की क्रिएटिव एक्टिवटी करता रहता है ।  इस अवसर पर सीनियर आर्ट शिक्षक नागेश बालियान ने बतया की कला के माध्यम से विभिन्न विषय को रोचक बनाया जा सकता है हमारा स्कूल इसी दिशा में काम कर रहा है । इस आयोजन के दौरान प्राइमरी कोर्डिनेटर  श्रीमती अंशु बैजल ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया  । 

इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की  क्षमताओं और  नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सपनों को रंगने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया गया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।