Mithun Rashifal: करियर को लेकर अच्छा दिन, पार्टनर से हो सकती है अनबन


Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज (मंगलवार) उन्हें जॉब के लिए फोन आ सकता है. वैवाहिक संबंधों में आज तनाव के योग बन रहे हैं. वाणी पर संयम रखें.

X

मिथुन राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा.

हरिद्वार. इस समय बुध ग्रह का गोचर शनि की कुंभ राशि में चल रहा है. शनि देव कार्यों में रुकावट पैदा करते हैं. आज 25 फरवरी मंगलवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी भी कारणवश रुकावट होने से बनते-बनते काम भी बिगड़ जाएंगे. दरअसल आज कार्यक्षेत्र में रुकावट के योग हैं. ऐसे ही वैवाहिक संबंधों में भी आज तनाव हो सकते हैं. यदि आपका बाहर घूमने का प्लान है या फिर किसी जरूरी कार्य से आपको जीवनसाथी के साथ बाहर जाना है, तो अचानक से आपका यह प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. कोशिश करें कि आज अपने प्रेमी या प्रेमिका को कोई गलत शब्द न कहें. जो जातक नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी के संबंध में फोन आ सकता है या किसी अन्य माध्यम से सूचना प्राप्त हो सकती है. साथ ही जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें आज बुध ग्रह के निमित्त कुछ खास उपाय करने होंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज तनाव के योग हैं. यदि आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं या फिर किसी जरूरी कार्य से आप दोनों को घर से बाहर जाना है, तो अचानक से आपका प्रोग्राम कैंसिल हो जाएगा, जिससे आप दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनेगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शादी की बात करना चाहते हैं, तो आज का दिन सही नहीं है.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में प्रयास कर रहे हैं, आज उन्हें नौकरी के लिए फोन आने के योग हैं. मिथुन राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कन्या जिसकी उम्र 13-14 साल से कम हो, उसे पढ़ाई से संबंधित पाठ्य सामग्री दान दें यानी उपहार स्वरूप उसे पेन, पेंसिल, किताब, स्कूल बैग आदि वस्तुएं देने पर विशेष लाभ मिलेगा. बुध ग्रह छोटी कन्याओं का कारक होता है और मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का गोचर शनि की राशि कुंभ में चल रहा है. शनिदेव कार्यों में रुकावट पैदा करते हैं. आज कार्यक्षेत्र में रुकावट के योग बने हुए हैं. आज आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ जाएंगे, जिससे आपको आर्थिक नुकसान होगा. यदि आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई डील करेंगे, तो वह किसी भी कारण से कैंसिल हो सकती है या अन्य समस्याएं आपके कार्यक्षेत्र में आज होंगी, जिनसे आपको नुकसान होगा. जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए स्थिति सामान्य रहेगी. कोई खास उपलब्धि आज मिलने के योग नहीं है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: करियर को लेकर अच्छा दिन, पार्टनर से हो सकती है अनबन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.