Mithun Rashifal: पार्टनर से हो सकती है अनबन, नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा दिन
Last Updated:
Mithun Rashifal: आज (शुक्रवार) घर में किसी के साथ विवाद होने के कारण आप घर से दूर जाने का मन बना सकते हैं. ऐसे ही वैवाहिक संबंधों में आपके अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के योग हैं. प्रेम संबंधों में भी स्थिति…और पढ़ें
आज का दिन मिलाजुला रहेगा.
हरिद्वार. आज 11 अप्रैल शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई खास उपलब्धि के योग आज नहीं हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन सामान्य ही रहने वाला है. कोई खास उपलब्धि, सीनियर के साथ तनाव या विवाद के योग आज नहीं हैं. आज परिवार में माहौल खराब होने के योग बने हुए हैं. घर में किसी के साथ बहस हो सकती है, जिसके कारण आप घर से दूर जाने का मन बना सकते हैं. ऐसे ही वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के योग हैं. प्रेम संबंधों में भी स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी. आज के दिन आप अपने प्रेमी से मिलने का कोई प्लान न बनाएं, तो अच्छा रहेगा. छात्रों की पढ़ाई में आज सुबह व्यवधान के योग बने हुए हैं. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज घर का माहौल खराब होने के योग बने हुए हैं. घर में किसी व्यक्ति के साथ आपकी बहस हो जाए और बहस इतनी ज्यादा हो जाए कि आप घर से दूर जाने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है. कोशिश करें कि आज आप शांत ही रहें. प्रेम संबंधों में शक के कारण रिश्ता टूट सकता है. कोशिश करें कि आज प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का प्लान कैंसिल कर दें. साथ ही आज पार्टनर से ज्यादा बात न करें.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक अपने स्कूल एग्जाम या सरकारी नौकरी के एग्जाम की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई में आज सुबह 11 बजे तक व्यवधान के योग बने हुए हैं. सुबह 11 बजे तक यदि आप कोई जरूरी टॉपिक पढ़ रहे हैं, तो आप अचानक से किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं. यदि आप बाहर जाएंगे, तो शाम से पहले आपका लौटकर आना मुश्किल होगा. यदि बाहर का कोई काम हो तो किसी अन्य व्यक्ति को आप बोल सकते हैं. आपको अपनी पढ़ाई पर फोकस रखना होगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी परिचित, मित्र या जानकार से करियर संबंधी कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी. आपको किसी कंपनी का ऑफर या फोन आ सकता है.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कुछ खास उपलब्धि के योग आज नहीं हैं. आर्थिक नुकसान या अन्य समस्याएं कार्यक्षेत्र में नहीं आएंगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छी सैलरी के जॉब ऑफर को लेकर फोन या सूचना मिल सकती है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.