MP Board Exam: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट से बोर्ड परीक्षा शुरू, डिटेल यहां 

MP Board Exam: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम शेड्यूल जारी

नई दिल्ली:

MP Open Board Exam:  मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. एमपी बोर्ड की ये परीक्षाएं ‘रूक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi)’ और ‘आओ लौट चले Aao Laut Chale’ स्कीम के तहत आयोजित की जाती हैं. शेड्यूल के मुताबिक एमपी ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी, जो 28 दिसंबर 2023 को समाप्त होगी. वहीं एमपी ओपन बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक चलेंगी. 

यह भी पढ़ें

ऐसे में जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में असफल रहे हैं या किसी विषय में कंपार्टमेंट लग गया है या फिर फेल हो गए हैं, वे इस परीक्षा में भाग लेकर अपना साल सुधार सकते हैं. मध्य प्रदेश ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in से बोर्ड परीक्षा 2023 टाइम टेबल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 

बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग

एमपी ओपन स्कूल बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं 2023 दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी. सुबह की पाली में एमपी ओपन बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा होगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं एमपी ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दूसरे पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.