Nainital School Admission: नैनीताल के इन टॉप स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान


02

नैनीताल का सेंट जोसेफ कॉलेज कुमाऊं-गढ़वाल का पहला कैथोलिक स्कूल है. इसकी स्थापना 1887 में हुई थी. पहले यह सेमिनरी या धार्मिक पाठशाला के तौर पर स्थापित था, इसलिए इसे ‘सैम’ के नाम से भी जाना जाता है. यह आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध लड़कों के लिए कक्षा 1 से 12 तक का डे बोर्डिंग स्कूल है. स्कूल की फीस डेस्कॉलर बच्चों के लिए लगभग 80,000 रुपए सालाना और बोर्डिंग के लिए लगभग 4,00,000 रुपए सालाना है. प्रवेश के लिए आप वेबसाइट www.stjosephscollage.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या सीधे स्कूल ऑफिस में संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.