NCERT ने सिलेबस से हटाई चार्ल्स डार्विन की इवोल्यूशन थ्योरी, 1800 वैज्ञानिकों, शिक्षकों ने की निंदा | NCERT removes Darwin’s evolution theory 1800 scientists and educators | Patrika News
NCERT removes Darwin’s evolution theory: एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 9 और 10वीं क्लास के इतिहास और विज्ञान सब्जेक्ट के कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया है। एक ओपन लेटर जारी करते हुए देश के करीब 1800 वैज्ञानिकों,शिक्षाविदों ने एनसीईआरटी के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
NCERT removes Darwin’s evolution theory
NCERT removes Darwin’s evolution theory: एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 9 और 10वीं क्लास के इतिहास और विज्ञान सब्जेक्ट के कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया है। एनसीईआरटी (NCERT)ने मुगल और इस्लामिक इतिहास से जुड़े कई चैप्टर हटाने के बाद एक और बड़ा फैसला लेते हुए सिलेबस से चार्ल्स डार्विन की इवोल्यूशन थ्योरी को हटाने का फैसला किया है। बता दे एनसीईआरटी (NCERT) की कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए किताबों से इतिहास और विज्ञान के कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया है। एनसीईआरटी की कक्षा 9 एवं 10 की विज्ञान की किताबों से वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के विकासवादी सिद्धांत को हटा देने से अब स्टूडेंट्स इसे नहीं पढ़ सकेंगें। एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यक्रम से इवोल्यूशन थ्योरी हटाए जाने के बाद इसका विरोध भी किया जाने लगा है। जिसके बाद से भारत भर के 1,800 से भी ज्यादा साइंटिस्ट्स, टीचरों की ओर से नाराजगी जताई गयी है।