NCERT CEE 2023: एनसीईआरटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल्स | NCERT Common Entrance Exam CEE 2023 apply online check details | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 26, 2023 03:46:46 pm

NCERT CEE 2023: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न यूजी-पीजी लेवल के एजुकेशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गयी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाना होगा।

 

NCERT CEE 2023

NCERT CEE 2023: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न यूजी-पीजी लेवल के एजुकेशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गयी है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद सामान्य प्रवेश परीक्षा, एनसीईआरटी सीईई (NCERT CEE) प्रवेश के लिए एनसीईआरटी द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने क्षेत्रीय संस्थानों के माध्यम से संचालित किए जाने वाले ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCERT Common Entrance Exam CEE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप 25 अप्रैल से 6 जून 2023 तक कर सकते हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए एनसीईआरटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिकारी वेबसाइट पर विजिट करें।