NDA कोचिंग के नाम पर देहरादून में 160 बच्‍चों से ठगी, शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने दिए जांच के आदेश


देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून में अब शिक्षा के नाम पर ही ठगी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. दरअसल सोमवार को भिलाई (छत्तीसगढ़) निवासी हिना राठौड़ ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर कोचिंग सेंटर की ओर से की जा रही धोखाधड़ी की शिकायत की. शिकायत में महिला ने बताया कि उनका बेटा पराग राठौड़ डीपीएस भिलाई में सीबीएसई का छात्र था. एक दिन उनको नेट पर सर्च के दौरान देहरादून में स्कूल के साथ-साथ एनडीए कोचिंग करवाने वाले ऑफिसर एनडीए एकेडमी का नाम दिखा,जिसमें एनडीए के छात्रों को कोचिंग दिए जाने संबंधी जानकारी दी गई थी.

वहीं, संपर्क करने पर कोचिंग सेंटर की ओर से बताया गया कि उनका पेस्टल विल स्कूल (Pestle Weed School) के साथ समझौता है. बच्चों को सुबह वह स्कूल भेजते हैं, तो शाम को एनडीए की तैयारी करवाते हैं. इसके बाद उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये देकर कोचिंग सेंटर में बच्चे का दाखिला करवाया, लेकिन एक साल बीत जाने पर भी न किसी स्कूल में एडमिशन मिला और न ही उनको एनडीए की कोई ट्रेनिग दी गई. ऐसे में बच्‍चे का पूरा साल खराब हो गया.

पिस्टल विड स्कूल ने कही ये बात
यही नहीं, शिक्षा के नाम पर ठगी के बाद जब कई बच्चों के परिजन पिस्टल विड स्कूल में पहुंचे तो स्कूल के चेयरमैन प्रेमकुमार कश्यप ने बताया कि एकेडमी को उन्होंने होस्टल किराए पर दिया था. एकेडमी पर उनका 34 लाख रुपये बकाया है. धनराशि मांगने पर एकेडमी के स्टाफ ने बच्चों को कहीं और शिफ्ट कर दिया.

160 बच्चों के साथ हुआ खिलवाड़
शिकायतकर्ता ने बताया कि एकेडमी की ओर से 160 बच्चों के साथ खिलवाड़ किया गया है. उनका एक साल खराब हो गया है. एकेडमी की ओर से बच्चों के स्वजनों को गुमराह किया जा रहा है. इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत सौंपी है.

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि एकेडमी की ओर से बच्चों के स्वजनों को धोखे में रखकर उनका दाखिला करवाने की शिकायत मिली है. यह बहुत ही गंभीर मामला है. एसएसपी को इस मामले की जांच सौंपी गई है. जांच में यदि शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Uttarakhand Politics: उत्तरकाशी दौरे के बाद दिल्ली गए CM धामी, अयोध्या पर्व के अलावा ये है सियासी एजेंडा


  • 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म, उत्तराखंड से है ये खास कनेक्शन


  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर देहरादून से गिरफ्तार, क्या उत्तराखंड बन रहा है अपराधियों का अड्डा?


  • कांग्रेस में बवाल: हरीश रावत ने कहा ‘स्वाभाविक’, खफा MLA के लिए यशपाल बोले ‘BJP में सम्मान नहीं, सोच लें’


  • उत्तराखंड में आंधी-तूफान, बारिश… चंपावत में पेड़ के नीचे दबकर दो की मौत, इन जिलों में बारिश के आसार


  • केवल फॉर्च्यूनर कार चुराता था, चीन से मंगवाया था लॉक तोड़ने का सॉफ्टवेयर, अब STF ने पकड़ा तो खुले कई राज


  • Uttarakhand: उत्तराखंड में BJP अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज, हाईकमान अपना सकता है ये फॉर्मूला


  • UK Politics: प्रीतम सिंह आरोपों से तो हरीश धामी अनदेखी से खफा, क्या हो पाएगी असंतुष्टों की गुपचुप बैठक?


  • Uttarakhand Crime: महीनों से बेड के नीचे थी लाश? देहरादून के लॉज पर छापे से सनसनी, बंगाल की थी मृतका


  • Weather Update: ओले गिरे, डेढ़ महीने बाद सुहाना हुआ मौसम, उत्तराखंड में अभी ऐसे बदली रहेगी फिजा


  • उत्तराखंड कांग्रेस में क्यों मचा है हंगामा? बड़े नेता नाराज तो पार्टी टूटने की खबरें भी गर्म

उत्तराखंड

Tags: Dehradun news, NDA, Uttarakhand Police