NEET 2024 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 27 साल पुरानी रोक हटी, Distance Education वाले छात्र दे सकेंगे एग्जाम

NEET 2024 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 27 साल पुरानी रोक हटी

नई दिल्ली:

Supreme Court Big Decision NEET: नीट परीक्षा को देश में मेडिकल की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का दर्जा प्राप्त है. हर लाख डॉक्टर बनने की चाह में लाखों बच्चे नीट परीक्षा में भाग लेते हैं. इस साल की नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. फिलहाल नीट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है, जो 16 मार्च तक चलेगी. इस साल आप भी नीट परीक्षा की तैयारियों में जुटे हए हैं तो आपको बता दें कि इस बार नीट परीक्षा में कई तरह की तब्दीलियां हुई हैं. ये बदलाव नीट यूजी 2024 सिलेबस, एग्जाम सेंटर में बढ़ोतरी के साथ, आवेदन शुल्क, योग्यता और परीक्षा के पैटर्न में हुए हैं. यही नहीं हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला भी सुनाया. इस फैसले के मुताबिक अब डिस्टेशन एजुकेशन से पढ़ाई करने वाले छात्र भी नीट की परीक्षा दे सकेंगे. अब तक सिर्फ रेगलुर पढ़ाई करने वाले छात्र ही नीट यूजी में भाग ले सकते थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा लगाई गई 27 साल पुरानी नियम को हटा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें