PSEB 10th Result: पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक | PSEB 10th Result 2023 Punjab Board Class 10th Result Date | Patrika News

नई दिल्लीPublished: May 25, 2023 05:46:05 pm

PSEB 10th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने की डेट अनाउंस कर दी है। पंजाब कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल 26 मई, 2023 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा।

PSEB 10th Result 2023 Update

PSEB 10th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने की डेट अनाउंस कर दी है। पंजाब कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल 26 मई, 2023 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट पंजाब कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक सिंगल शिफ्ट में हुई थी। कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स और NSFQ विषयों को छोड़कर सभी पेपर तीन घंटे के थे। राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।