PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होगा इस डेट को जारी, देखें ऑफिसियल नोटिस | PSEB 12th Result 2023 Notice Can be issued till May 31 or even before | Patrika News

PSEB Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट जारी कर दी है।

PSEB Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट जारी कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली ने अभी केवल 12वीं एग्जाम के परिणाम जारी करने से जुड़ी जानकारी दी है, इसके अनुसार, सीनियर सेकेंडरी के परिणाम मई में ही जारी किए जाएंगे, नोटिस में कहा गया है कि PSEB 12th Result 2023 को 31 मई तक या उससे पहले भी जारी किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है। पंजाब बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स तीनों संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के अंक, ओवरऑल पास परसेंटेज और टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किये जायेंगे जिसे स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से देख सकते हैं।