RBSE 10th Result 2023: राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट | RBSE 10th Board Result 2023 released Rajasthan board result 2023 out | Patrika News
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RBSE 10th Board Result Out
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स आने चाहिए। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।