RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी, 94.50 फीसदी हुए पास | RBSE 8th Result 2023 Rajasthan Board 8th Class Result Released | Patrika News
RBSE 8th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज आरबीएसई कक्षा 8वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास में 94.50 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा में पास की है।
RBSE 8th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज आरबीएसई कक्षा 8वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास में 94.50 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा में पास की है।
A, B, C ग्रेड में हुए इतने पास
A – ग्रेड में 4 लाख 74 हजार 924 स्टूडेंट्स पास हुए।
B – ग्रेड में 5 लाख 76 हजार 782 स्टूडेंट्स पास हुए।
C – ग्रेड 86770 स्टूडेंट्स पास हुए।
इस साल, लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स आरबीएसई राजस्थान कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए और रिजल्ट का वेट कर रहे थे। आरबीएसई 8वीं का रिजल्ट राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते है। आपको बता दे इस बार राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 13 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा करीब 9 हजार 500 केंद्गों पर निर्धारित थी। राजस्थान बोर्ड छात्रों को अंक देने के लिए आरबीएसई कक्षा 8वीं में ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करेगा। जबकि 91 और 100 अंक के बीच स्कोर करने वाले छात्रों को A+ ग्रेड दिया जाएगा, वहीं 76-90 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को A मिलेगा।