RBSE Exam: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की आज होने वाली परीक्षाएं टली, यहां देखें नई एग्जाम डेट | RBSE 10th 12th Exam 2023 today exam postponed new exam date | Patrika News
RBSE Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की आज होने वाली परीक्षाएं सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से अन्य विषयों की परीक्षाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ये परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएगी।
RBSE exam postponed
RBSE Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की आज होने वाली परीक्षाएं सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से अन्य विषयों की परीक्षाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ये परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएगी। आज स्थगित की गई परीक्षाएं अब 13 अप्रैल, 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा की प्रथम जयंती पर 11 अप्रैल 2023 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के कारण माध्यमिक व्यावसायिक विषयों, उच्चतर माध्यमिक चित्रकला विषय एवं प्रवेशिका संस्कृत-द्वितीय विषय की 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 13 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से पूर्व निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अब 13 अप्रैल को उपस्थित होना होगा।