Sarkari Naukri: इस राज्य में निकलीं 1000 से अधिक नौकरियां, 42 साल तक एज वाले भी भर सकते हैं फॉर्म
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के लिए जबरदस्त मौका उत्तराखंड में निकला है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने स्टेट जूनियर इंजीनियर सर्विसेज एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाने हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 14 अक्टूबर से पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन जमा करने के लिए 3 नवंबर तक का मौका दिया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर आयोजित की जाएगी. आयोग 14 अक्टूबर को भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा. जिसमें आपको इससे संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगा.
योग्यता
भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इंजीनियरिंग से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकेंगे. वहीं उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आयोग ने एक और भर्ती का नोटिफकिशन जारी किया है, जिसके तहत पशु चिकित्साधिकारी पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. इस भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष आयु सीमा रखी गई है.
ये भी पढ़ें-
अपराधियों के लिए काल हैं ये IPS, कभी मुठभेड़ में चली थीं 3000 गोलियां, सरकारी स्कूल, IIT, फिर निकाला UPSC
IIT से बिना JEE करें कोर्स, नौकरी की गारंटी, सैलरी तगड़ी, ग्रेजुएट के लिए भी मौका
.
Tags: Government jobs, Govt Jobs, Job, Sarkari Naukri
FIRST PUBLISHED : October 13, 2023, 17:50 IST