SCERT Recruitment 2023: दिल्ली SCERT में 99 पदों पर भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन | SCERT Recruitment 2023 Apply online for 99 Asst Professor posts | Patrika News
SCERT Recruitment 2023: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग दिल्ली (SCERT) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एससीईआरटी की आधिकारिक साइट scert.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
SCERT job
SCERT Recruitment 2023: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग दिल्ली (SCERT) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एससीईआरटी की आधिकारिक साइट scert.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग दिल्ली (SCERT) में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ एम एड या बी एड के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमए होना चाहिए। दिल्ली (SCERT) इस भर्ती के माध्यम से कुल 99 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जायेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल, 2023 है। अगर आप भी दिल्ही SCERT में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक है तो जल्दी से scert.delhi.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।