School Closed: यूपी से लेकर उत्तराखंड और महाराष्ट्र तक, आज कहां स्कूल खुले हैं और कहां बंद? जानिए अपडेट


Last Updated:

Are School Closed Today: बीते कुछ दिन अलग-अलग कारणों से विभिन्न राज्यों में स्कूल बंद थे. कहीं तेज बारिश तो कहीं प्रदूषण के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी. जानिए आज, 05 दिसंबर 2025 को स्कूल बंद हैं या नहीं.

School Holiday Today: आज ज्यादातर राज्यों में स्कूल खुले हैं

नई दिल्ली (Are School Closed Today). देशभर में स्कूल खुले हैं या बंद, यह सवाल अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में आता है. आज, शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को भी कुछ खास कारणों से कई जगहों पर स्कूलों के संचालन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ज्यादातर राज्यों में आज स्कूल खुले हैं, कुछ ही क्षेत्रों में स्थानीय कारणों से अवकाश घोषित किया गया है. इन कारणों में शिक्षक विरोध प्रदर्शन और वन्यजीवों का खतरा शामिल है. दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में स्थिति सामान्य है.

आज मुख्य रूप से महाराष्ट्र और उत्तराखंड में स्कूलों पर बड़ा असर पड़ा है. महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और संविदा शिक्षकों के मुद्दों को लेकर शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के कारण स्कूल बंद किए गए हैं. वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार (तेंदुआ) की दहशत के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. वहीं, दक्षिण भारत में मौसम का हाल देखते हुए जिलाधिकारी खुद फैसला ले सकते हैं. जानिए, इन दोनों राज्यों में आज क्या स्थिति है और किस वजह से यह फैसला लिया गया है.

क्या आज स्कूल बंद हैं?

आज, 05 दिसंबर 2025 को अधिकतर राज्यों में स्कूल खुले हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद होने का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि स्कूल से छुट्टी का कोई नोटिस आने तक अपने टाइमटेबल के हिसाब से स्कूल जाएं.

महाराष्ट्र में स्कूल क्यों बंद हैं?

महाराष्ट्र में आज ज्यादातर स्कूलों को बंद रखने की खबर है. शिक्षक संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते राज्य में स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है. शिक्षक मुख्य रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और संविदा स्कूलों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें मनवाने के लिए विरोध कर रहे हैं. इस आंदोलन की वजह से राज्य के कई हिस्सों में निजी और सरकारी, दोनों तरह के स्कूलों का कामकाज प्रभावित हुआ और उन्हें बंद रखना पड़ा. यह विरोध संविदा शिक्षकों के बेहतर भविष्य और TET से जुड़ी मांगों को लेकर किया जा रहा है.

उत्तराखंड: पौड़ी में गुलदार की दहशत से छुट्टी

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक गंभीर और खतरनाक स्थिति के कारण स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है. पौड़ी में गुरुवार को एक व्यक्ति को गुलदार (तेंदुए) ने मार डाला था. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. इस घटना के बाद प्रशासन ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए जिले के 48 स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शनिवार तक के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है. गुलदार को पकड़ने या निष्क्रिय करने के लिए वन विभाग की विशेषज्ञ टीमें तैनात कर दी गई हैं.

About the Author

Deepali Porwal

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें

homecareer

यूपी से लेकर उत्तराखंड और महाराष्ट्र तक, आज कहां स्कूल खुले हैं और कहां बंद?