School Reopen: उत्तराखंड में स्कूल खोलने की तैयारी, जानिए कब से शुरू होंगी क्लासेज


नई दिल्ली. School Reopen: देश के अधिकांश राज्यों में समर वैकेशन के बाद स्कूल खुल चुके हैं. स्कूलों के खुलने का क्रम 1 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है. हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी गर्मियों की छुट्टियां जारी हैं और स्कूल बंद पड़े हैं. स्कूल बंद होने वाले राज्यों की सूची में उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं. खास बात यह है कि उत्तराखंड में 7 जुलाई गुरुवार से स्कूल, बच्चों के लिए खोल दिए जाएगें.

बता दें कि उत्तराखंड में समर वैकेशन 1 जून से शुरू हुए थे. कुल 36 दिनों की छुट्टियों के बाद 7 जुलाई से फिर से स्कूल खुल जाएंगे. गौरतलब है कि उत्तराखंड नयी शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है. ऐसे में स्कूल खुलते ही इसका अमल शुरू होने की उम्मीद है.

बाल वाटिका में लगेगी प्री प्राइमरी की कक्षाएं
बता दें कि उत्तराखंड में 5 हज़ार आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में तब्दील किया जाएगा. यहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं लगेंगी. यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को खेल-खेल में सिखाएंगी.

ये भी पढ़ें-
NEET UG 2022: 1.72 लाख सीटें, 18 लाख आवेदक, परीक्षा 17 जुलाई को; यहां जानें सब कुछ
Railway Sarkari Naukri 2022: 10वीं हैं पास, तो रेलवे में इन पदों पर मिलेगी नौकरी, 56000 होगी सैलरी

Tags: School education, School reopening, Uttarakhand news