श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग के हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित किये जा रहे है विभिन्न कार्यक्रम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने हिंदी पखवाड़ा के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की |

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहभाग करने को प्रेरित किया|

१४ सितम्बर के दिन हिंदी दिवस पुरे देश में मनाया जाता है I आज गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा का प्रारंभ किया गया|
एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न संकायों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा ‘कविता पाठ’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीन स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रोफेसर मालविका सती कांडपाल ने किया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिनमे काव्य पाठ, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, कहानी लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है| साथ ही अवसर पर छात्रों द्वारा कई मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा I

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ ही राजकीय भाषा है इसका सम्मान होना आवश्यक है| उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हिंदी पखवाड़े को पूरे देश में मनाए जाने पर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भी हिंदी के प्रति कर्तव्य निष्ठ है और अपनी भाषा का सम्मान करना अपने छात्रों को सिखाता है|
इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गीता रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारा मान है हमारा गौरव है और हिंदी विभाग द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है I उन्होंने छात्रों को हिंदी साहित्य पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया I
हिंदी पखवाड़े की मुख्य आयोजक डॉ कल्पना थपलियाल रही|