Tag: एजुकेशन न्यूज

अनोखा कैफे….यहां स्वाद के साथ मिलेगी नाॅलेज, 3000 से ज्यादा किताबें मौजूद

अरशद खान/ देहरादून:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ऐसे ही एजुकेशन हब नहीं कहा जाता है. यहां स्थित ऐसी कई चीजे हैं, जो इस कहावत को चरितार्थ करती हैं. ऐसा ही एक शानदार उदाहरण पेश किया है देहरादून के वसंत विहार में स्थित मौल्यार बुक कैफे ने. यहां पर कस्टमर चाय-कॉफी और कॉन्टिनेंटल फूड के साथ कैफे में मौजूद 3000 किताबें पढ़ सकते हैं. यह एक ऐसा प्लेस है, जो आपको सोशल मीडिया से परे किताबों की ओर खींच कर लाता है. यहां पर किताबें पढ़ने के लिए सब्सक्रिप्शन सिस्टम भी लागू किया है, जो एक माह, तीन माह, 6 माह ... Read more

UK Board Result 2023 यूके बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं इंप्रूवमेंट का रिजल्ट

नई दिल्ली. UK Board 10th, 12th improvement Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं के इंप्रूवमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है. परिणाम सुधार परीक्षा-2023 के रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय से की. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने यह रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in पर भी अपलोड किया है. बता दें कि हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 13587 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11956 ... Read more

JEE Main: रेलटेल के सभी छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा कर ली पास, जानें किसका होता है कोचिंग के लिए चयन

नई दिल्ली. JEE Main Result: उत्तराखंड के आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीब छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी में मदद के वास्ते रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) रेलटेल कार्य करता है. खास बात यह है कि रेलटेल की पहल ‘आकांक्षा सुपर 30’ के सभी 32 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2023 पास कर ली है. रेल पीएसयू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. बता दें कि रेलटेल ने सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लीडरशिप (सीएसआरएल), नई दिल्ली के सहयोग से 2015 में देहरादून में ‘सुपर-30’ केंद्र की स्थापना की थी. चयनित 30 ... Read more

School Education: ‘स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक’ योजना की शुरुआत, 5 साल में पूरा होगा काम

नई दिल्ली. School Education: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्राथमिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ‘स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक’ योजना की शुरुआत की है. योजना की आधारशिला चंपावत में रखी गई. अपने विधानसभा क्षेत्र से योजना की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चंपावत एवं आदर्श उत्तराखंड बनाने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है. यह विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के जरिए ​नवाचार का प्रयास प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में नए आयाम स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में अभिनव और अपनी तरह का पहला अध्ययन ... Read more