Tag: अल्मोड़ा न्यूज

Almora: कार्की दंपति ने लिया देह दान का संकल्‍प, MBBS छात्रों की पढ़ाई के काम आएगा शरीर

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जाखन देवी में रहने वाले दीप चंद्र सिंह कार्की और उनकी पत्नी दीपा कार्की ने ऐसा निर्णय लिया है, जिसने एक पल के लिए सभी को हैरान कर दिया. दंपति ने देह दान का संकल्प लिया है. दंपति के शरीर को मरणोपरांत सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) को दिया जाएगा. इस समय दीप कार्की की उम्र 63 साल है. वह 18 साल तक अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी दीपा कार्की 53 वर्ष की हैं और वह गृहिणी हैं. ... Read more

अल्मोड़ा में गिरफ्तार हुआ दिल्ली का ADM, नाबालिग से यौन शोषण का है आरोप

हाइलाइट्स ADM पर अल्मोड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप नाबालिग के मां की तहरीर के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में दिल्ली के एडीएम एवी प्रेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ, अल्मोड़ा के डाड़ा कांडा से भागकर दिल्ली जा रहा था. जिसे, पुलिस ने हल्द्वानी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ पर अल्मोड़ा के डाडा कांडा में नाबालिग से दुराचार का प्रयास सहित सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ... Read more

अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more

Almora News: अल्मोड़ा की गैस गोदाम से लिंक रोड की सड़क खस्ताहाल! इन वाहनों को ज्‍यादा खतरा

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़कों का हाल दिन प्रतिदिन खस्ताहाल होता जा रहा है. जबकि गैस गोदाम से लेकर लिंक रोड की सड़क पिछले कई सालों से जगह जगह से टूट रही है. ये सड़क लिंक रोड और लक्ष्मेश्वर बाईपास के अलावा शिखर तिराहे को जोड़ती है, लेकिन उसके बावजूद भी इस सड़क का हाल इतना बुरा है कि लोग यहां से जाने से बचते हैं. इस सड़क पर सबसे ज्यादा मुसीबत दोपहिया वाहनों के लिए हैं. सड़क में गड्ढे तो हैं ही, अब तो सरिया निकल चुके हैं. देखा जाए तो इस रोड से स्कूली ... Read more