Tag: अल्मोड़ा न्यूज
Public Opinion: लोगों की दुश्मन है अल्मोड़ा की ये सड़क! 20 साल से नहीं हुआ निर्माण, स्थानीय लोगों में गुस्सा
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की साई मंदिर से लेकर धार की तूनी सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. इस 1.7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर डामरीकरण का काम वर्षों से लंबित है, जिससे गड्ढों और धूल-मिट्टी से भरी इस सड़क पर लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 10 सालों से इस सड़क पर कोई सुधार कार्य नहीं हुआ है, जिसके चलते आवाजाही में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, यहां तक कि कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों की नाराज़गीस्थानीय निवासी शंभू बिष्ट का कहना है कि कई बार इस सड़क ... Read more
क्यों खास माना जाता है अल्मोड़ा का दशहरा? हर मोहल्ले में बनाया जाता है रावण
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का दशहरा देशभर में प्रसिद्ध है. इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा दशहरा माना जाता है. पहले नंबप पर मैसूर और दूसरे पर कुल्लू-मनाली का दशहरा आता है. अल्मोड़ा के दशहरे की खासियत यहां बनने वाले रावण परिवार के बड़े-बड़े पुतले हैं, जिन्हें युवा और बड़े कलाकार दिन-रात मेहनत कर बनाते हैं. इन पुतलों में क्राफ्ट वर्क भी देखने को मिलता है. अल्मोड़ा के अलग-अलग मोहल्लों में रावण परिवार के पुतले बनाए जाते हैं और मोहल्लों के बीच इन्हें सबसे बेहतर बनाने की होड़ लगी रहती है. विजयदशमी के दिन इन पुतलों को नगर ... Read more
भारी बारिश से हाहाकार, अल्मोड़ा के पुल में आई दरार, कई गांवों से संपर्क टूटा
अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है. प्रदेश के अल्मोड़ा जिले में भी बारिश जारी है. यहां शनिवार को भारी बारिश के चलते रानीखेत मोहान पुल में दरार आ गई है. अल्मोड़ा में शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई थी. पुल मे दरार आने के कारण सोराल, टोटम, खोल्यो, किजारी, बेतालघाट, चरी, बसेला सहित कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है. वाहनों की लम्बी कतार लग गई है. मोहान चौकी पुलिस वन विभाग की टीम ने वाहनों को वाया हरडा, चिमटा होते हुए डायवर्जन किया है. यहां मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. इसके ... Read more
बचपन में नहीं देखा स्कूल, अब लोग करते हैं उनकी कविताओं पर रिसर्च, जानें शेरदा 'अनपढ़' की कहानी
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर भी माना जाता है. ऐसे कई महान लेखक और कवि रहे हैं, जिनकी यह जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है. आज हम आपको ऐसे महान लेखक और कवि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी लिखी कुमाऊंनी कविताओं से सभी को हैरान किया था. कुमाऊंनी कविताओं के विकास में इनका अहम योगदान है. इस शख्सियत का नाम है शेरदा ‘अनपढ़’. शेरदा का जन्म 3 अक्टूबर 1933 को अल्मोड़ा के मालगांव में हुआ था. शेरदा की कुमाऊंनी कविताओं में आपको पहाड़ के जीवन, पहाड़ के ... Read more
पहाड़ों में गच्चा खा जाते हैं शहरों के ड्राइवर, ड्राइविंग करते समय ध्यान रखें ये बातें
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों में फर्क होता है. प्लेन्स में सीधी सड़कें देखने को मिलती हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में टेढ़ी-मेढ़ी सड़क. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अक्सर सड़क हादसे होते हैं और ज्यादातर यह देखा जाता है कि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ घूमने आने वाले लोग पहाड़ों में ड्राइविंग में इतने एक्सपर्ट नहीं होते और गाड़ी चलाते समय वे लापरवाही बरतते हैं, जिससे वे एक्सीडेंट कर बैठते हैं. पिछले साल 9 अक्टूबर को हरियाणा की एक स्कूल बस बच्चों को नैनीताल घुमाने लाई थी. बस कालाढूंगी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे ... Read more
12th Maths Tips: मैथ्स को दें बस 2 घंटे, आसान हो जाएगा पेपर; एक्सपर्ट ने दी टिप्स
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams Tips) में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. बच्चे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर में बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी थी. शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. वैसे तो 12th क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं, जिनको लेकर कई बार बच्चे नर्वस हो जाते हैं. Local 18 उन सभी छात्र-छात्राओं ... Read more
गोविंदा का जबरा फैन…हिमांशु ने कुछ इस तरह मनाया 'हीरो नंबर 1' का बर्थडे
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. बॉलीवुड के हीरो नंबर वन के नाम से मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda Birthday) का 21 दिसंबर को जन्मदिन था. गोविंदा 60 साल के हो चुके हैं. वैसे तो गोविंदा के चाहने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे, पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हिमांशु कांडपाल अभिनेता के सबसे बड़े फैन हैं. हिमांशु हमेशा गोविंदा की तरह अपना लुक रखते हैं. वह उन्हीं की तरह कपड़े पहनते हैं और उनका स्टाइल फॉलो करते हैं. हिमांशु को ‘अल्मोड़ा का गोविंदा’ भी कहा जाता है. एक्टर के जन्मदिन पर हिमांशु ने अल्मोड़ा के स्प्रिंग डेल्स स्कूल के बच्चों के ... Read more
Almora News: अल्मोड़ा की लड़कियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, ताइक्वांडो ट्रेनिंग लेकर मनचलों को सिखाएंगी सबक
अल्मोड़ा. आजकल के समय में छात्राएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाता है. वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इन दिनों छात्राओं को उनकी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को यह ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें कक्षा 9 से लेकर 12वीं कक्षा की छात्राएं सेल्फ डिफेंस के लिए ताइक्वांडो सीख रही हैं. इंटर कॉलेज की छात्राओं को यह प्रशिक्षण पिछले एक महीने से दिया जा रहा है. इसमें 50 से ज्यादा छात्राएं ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले ... Read more
VOID का सफर! स्कूल टाइम से शुरू किया था गाने लिखना, आज रैपिंग के किंग हैं गौरव मनकोटी
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की कई ऐसी शख्सियतें हैं, जिन्होंने अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है. इन प्रतिभावान लोगों की फेहरिस्त में एक नाम गौरव मनकोटी भी है. हालांकि उनको इस नाम से कम ही लोग जानते हैं. रैपिंग की दुनिया में गौरव वॉयड (VOID) के नाम से जाने जाते हैं. अपने गानों और रैपिंग स्टाइल से युवाओं के दिलों में घर बना चुके वॉयड ने News18 Local से खास बातचीत में अपने इस सफर के बारे में तफसील से बताया. गौरव मनकोटी यानी वॉयड (Void Songs) अल्मोड़ा के रहने वाले ... Read more
Almora: बच्चों को पसंद आ रहा एडवांस योगा, आसन देख आप भी रह जाएंगे दंग
रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लोगों का रुझान योग की ओर काफी बढ़ा है. कोरोना काल के बाद तो खुद को स्वस्थ रखना ही लोगों की प्राथमिकता बन गया. अल्मोड़ा में बच्चे, युवा और महिलाएं योग सीख रही हैं. अल्मोड़ा के बच्चे ऐसे-ऐसे योग के आसन कर रहे हैं, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इसे एडवांस योगा नाम दिया गया है. एडवांस योगा में पोश्चर और आसनों को बदला जाता है. दो या तीन आसनों को मिलाकर एक कर लिया जाता है. इस क्रिया में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. सामान्य ... Read more