Tag: एनआईए
संदेशखालि में हथियार बरामदगी का कोई सबूत नहीं है : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर बंगाल में पटाखा भी फूटता है, तो एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण), सीबीआई, एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) जांच करने आ जाती हैं. ऐसा लग रहा है जैसे कोई युद्ध चल रहा हो. राज्य पुलिस को सूचित नहीं किया गया.” उन्होंने कहा, ‘‘क्या मिला ये पता नहीं. कोई सबूत नहीं है. बरामद की गई चीजें संभवत: उनके (सीबीआई) द्वारा एक कार में लाई गई होंगी.” बनर्जी आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखालि में तृणमूल ... Read more
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामला: NIA को बड़ी सफलता, कोलकाता से हिरासत में लिए गए 2 संदिग्ध
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्ध हिरासत में. नई दिल्ली: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे धमाका (Bengaluru Cafe Blast) केस में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. NIA ने दो संदिग्ध आरोपियों को आज सुबह कोलकाता से हिरासत में ले लिया. पिछले महीने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में शुक्रवार को दो लोगों मुसाविर हुसैन शाज़ेब और अब्दुल मथीन ताहा को हिरासत में लिया गया है. मुसाविर हुसैन शाज़ेब पर कथित तौर पर कैफे में विस्फोटक उपकरण लगाने का आरोप है और अब्दुल मथीन ताहा को हमले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है. कोलकाता से पकड़े गअ ... Read more
जम्मू-कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनआईए ने 15 स्थानों पर की छापेमारी
प्रतीकात्मक तस्वीर जम्मू/श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ कार्रवाई के तहत शनिवार को जम्मू-कश्मीर के 15 स्थानों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू के साथ-साथ मध्य में बडगाम और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग में छापेमारी के दौरान जेईआई और उससे संबंधित ट्रस्टों की गतिविधियों से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्ती की गई. यह भी पढ़ें हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जम्मू में गुज्जर ... Read more
महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा, मुंबई के युवक ने कश्मीर में बनाया था प्लान
ताबिश नसीर सिद्दीकी मुंबई के भायखला का रहने वाला है. ताबिश महाराष्ट्र के आईएसआईएस मॉड्यूल केस में आरोपी नंबर एक है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में दायर आरोप पत्र में बताया है कि ताबिश सिद्दीकी कश्मीर में आईएसआईएस के लिए जमीन तैयार करने का काम कर रहा था. एनआईए के मुताबिक ताबिश साल 2018 में कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सप्ताह तक रुका था. वहां से उसने ISIS को ईमेल के जरिए कश्मीर के हालात के साथ कश्मीर में ISIS का संगठन खड़ा करने का प्लान भी भेजा था. इस केस को लेकर पूर्व आईपीएस पीके जैन ... Read more
टेरर फंडिंग मामले में NIA की जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की रेड टेरर फंडिंग के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA मेंढर, पुंछ और शोपियां में छापे मार रही है. इसके अलावा राजौरी, जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भी NIA के छापे जारी है. ये मामला अल हुदा एजुकेशन ट्रस्ट से जुड़ा है. NIA ने इस मामले में खुद ही केस दर्ज किया था. अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर से जुड़ा है. जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर को 2019 में ग़ैर क़ानूनी घोषित कर दिया गया था.