Tag: तमिलनाडु में बारिश

तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण खेत, सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न

कन्याकुमारी, तिरुनेलवेल्ली, थूथुकुडी और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु (Tamilnadu Rain) के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी है तथा धान के खेत, सड़कें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं. मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि बारिश और बाढ़ की वजह से सेना, नौसेना और वायु सेना की मदद मांगी गई है. उन्होंने कहा कि बचाव और राहत अभियान के लिए 84 नौकाएं तैनात की गई हैं तथा सरकार ने 18 दिसंबर को चारों जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यह भी पढ़ें ... Read more

तमिलनाडु में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश अब तक जारी, स्कूल बंद, कई क्षेत्रों में जलभराव

तमिलनाडु के चेन्नई और इसके पड़ोसी जिलों और अन्य क्षेत्रों में सोमवार रातभर हुई बारिश मंगलवार भी जारी रही. इसके कारण राज्य की राजधानी एवं निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया और स्कूल बंद करने पड़े. चेन्नई में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी बाधित हुआ.  यह भी पढ़ें