Tag: पटना

खान सर कौन हैं, क्या वे गिरफ्तार हो गए या पुलिस हिरासत में हैं? यहां जानिए सभी जवाब

Khan Sir Arrested Or Detained: खान सर वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो चला है. खान सर की टीम की तरफ से दावा किया जा रहा है कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पटना पुलिस का कहना है कि उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, हुआ ये कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को खान सर ने समर्थन दे दिया और खुद धरना स्थल पर पहुंच ... Read more

बिहार की शाहपुर पुलिस पर लगा महादलित युवक के साथ बगैर कारण मारपीट का आरोप

बिहार की शाहपुर पुलिस वालों के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. पटना के दानापुर की शाहपुर पुलिस ने शराब को लेकर जमसौत मुसहरी में छापेमारी की. इस दौरान एक महादलित युवक को जमकर पिटाई कर दोनों पैर तोड़ने और पांच हजार रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है. यह घटना पिछले 6 अक्टूबर को अहले सुबह की बताई जा रही है. पीड़ित राजवंशी मांझी ने बताया कि पिछले 6 अक्टूबर को सुबह करीब चार बजे स्कूल की बांध के तरफ खेत में शौच करने गया था. शौच कर लौटने के दौरान दो पुलिसकर्मी को देखकर भागने लगा. ... Read more