Tag: पर्यावरण प्रेमी जगदीश बाबला

75 साल की उम्र में भी पेड़ों को जीवन दे रहें हैं देहरादून के ये पर्यावरण प्रेमी

देहरादून: जहां पूरी दुनिया 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) के रूप में मनाती है, लेकिन राजधानी देहरादून के बुजुर्ग पर्यावरण प्रेमी जगदीश बाबला हर दिन पर्यावरण दिवस मनाते है. पर्यावरण के क्षेत्र में उनके पिछले चार दशकों में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. जगदीश बाबला ने साल 1979 से अब तक लाखों पेड़ लगाए हैं. वह सिर्फ पौधे नहीं लगाते, बल्कि उनकी देखभाल भी करते हैं. स्कूलों और कॉलेजों में जाकर बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं. उनके इसी समर्पण के चलते उन्हें ... Read more

पेड़ों से बच्चों की तरह प्रेम, लगाए 6 लाख पौधे, मिलिए 70 साल के जगदीश बाबला से

देहरादून. आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे पर्यावरण प्रेमी से मिलवाने वाले हैं, जिन्हें पेड़ों से अपने बच्चों की तरह प्रेम है. इनका नाम है जगदीश बाबला. वह आज 70 साल की उम्र में भी वृक्षारोपण करते नजर आते हैं. उन्होंने 1979 से वृक्षारोपण का सफर शुरू किया था. उन्हें इस क्षेत्र में कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है. उन्हें इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. जगदीश अब तक 6 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं. समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी जगदीश बाबला ने लोकल 18 से बातचीत में ... Read more