Tag: पाकिस्तान
बच्ची की तोड़ी 25 हड्डियां, जख्मों पर डाला खौलता पानी और ले ली जान… पिता-सौतेली मां दोषी करार
लंदन: इंग्लैंड के सरे शहर के वोकिंग इलाके में 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. स्कूली छात्रा के साथ दोनों ने दो साल तक क्रूरता की. बच्ची के मुंह में टेप लगाकर उसे क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा था. लहूलुहान बच्ची के जख्मों पर खौलता पानी भी गिराया गया था. फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी. पिता उर्फान शरीफ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप कबूल कर लिए थे. कोर्ट ने उर्फान शरीफ (42), उसकी दूसरी पत्नी बतूल (30) को दोषी ... Read more
बलूचिस्तान कैसे बन गया दर्द देने वाला नासूर, जिससे अब बिलबिला रहा पाकिस्तान
भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे को उठाता रहा है. भारत ने कई बलूच नेताओं की हत्या के खिलाफ भी आवाज उठाया था. भारत पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का सम्मान करने और वहां के लोगों के साथ न्याय करने के लिए दबाव डालता रहा है. हालांकि बलूचिस्तान को लेकर भारत की नीति संतुलित और सावधानी पूर्वक रही है. पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई बार बड़े मंचों से भी बलूचिस्तान की मांग को उठाया है. बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान की क्या रही है नीति? बलूचिस्तान में खनिज संपदा और प्राकृतिक गैस ... Read more
“आतंकवाद के कारण यात्रा पर पुनर्विचार करें”: अमेरिका की पाकिस्तान को लेकर एडवाइजरी
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर अमेरिका ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी (US Travel Advisory) को संशोधित किया है और अपने नागरिकों को आतंकवाद (Terrorism) के खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है. इस एडवाइजरी में आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एलओसी के पाकिस्तानी की ओर वाले हिस्से के नजदीकी इलाके के साथ ही अशांत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों और पूर्व संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों (Federally Administered Tribal Areas) में आतंकी घटनाओं के खतरे का उल्लेख किया गया है. इस एडवाइजरी को समय-समय पर रिव्यू ... Read more
पाकिस्तान में जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया में सबसे अधिक, महंगाई और बढ़ेगी : एडीबी
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने प्राथमिक बजट लक्ष्य से पीछे रह सकता है. इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 25 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर के साथ जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया में सबसे अधिक है. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. मनीला में बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि एशियाई विकास परिदृश्य ने अगले वित्त वर्ष के लिए एक निराशाजनक तस्वीर पेश की है, और इस दौरान 15 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर और 2.8 प्रतिशत वृद्धि दर का ... Read more
परीक्षा में पूछा गया भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई, छात्र ने लिखा- सीमा हैदर, 5 फीट 6 इंच
परीक्षा में पूछा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को लेकर एक सवाल, छात्र के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तूफान Seema Haider Viral Test Paper: यूं तो पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है, जिसके पीछे की वजह कभी उनके बयान, तो कभी उनका डांस वीडियो होता है, लेकिन इस बार सीमा अपनी वजह से नहीं, बल्कि एक छात्र के आंसर शीट के चलते सुर्खियों में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े एक परीक्षा प्रश्न के दिलचस्प उत्तर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिससे इंटरनेट यूजर्स का काफी मनोरंजन हो ... Read more
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत : सेना
इस हमले के बाद आत्मघाती हमला भी किया गया जिसके कारण इमारत ढह गई और कई लोग हताहत हुए. सेना ने कहा कि 12 दिसंबर की सुबह डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके में छह आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 23 सैनिक मारे गए. आधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया जबकि पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और बाद में तलाशी अभियान शुरू किया गया. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंद्ध और नवगठित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस ... Read more