Tag: लॉरेंस बिश्नोई
अंकल-अंकल कहने वाला बच्चा कैसे बन गया लॉरेंस? कहानी अंडरवर्ल्ड के 'सिस्टम' की
नई दिल्ली: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को काबिल बनाना एक सपने जैसा होता है. और वो अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए बच्चे को अच्छे स्कूल और बड़ी यूनिर्सिटी में भी भेजते हैं. लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा पढ़ाई में नाम कमाने की जगह अपराध की काली दुनिया में घुसता चला जाए. जिस बच्चे की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो भी धीरे-धीरे करके अपराध के दलदल में इस कदर धंसता चला गया कि आज वह एक पेशेवर अपराधी बन चुका है, जिसके ऊपर देश के कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. ... Read more
लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य बताकर धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस
बिश्नोई वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है, उसने मूसेवाला की हत्या में अपने गिरोह की भूमिका को स्वीकार किया. गुरुग्राम : यहां के एक निजी स्कूल के अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह का एक सदस्य बताकर धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार (Arrest) किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 2019 में दसवीं कक्षा की परीक्षा में विफल होने से परेशान पिंकू को गुरु द्रोणाचार्य स्कूल भंगरोला के अध्यक्ष जेपी यादव के खिलाफ नाराजगी थी. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर बिश्नोई से जुड़े होने का दावा ... Read more
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने गुरुग्राम स्कूल के प्रिंसिपल को 48 घंटे में अपहरण करने की दी धमकी
शिकायत के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है. गुरुग्राम: गुरुग्राम (Gurugram) के फर्रुखनगर इलाके में एक निजी स्कूल के अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति की तरफ से कथित तौर पर अपहरण की धमकी मिली है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंगरोला गांव के अध्यक्ष जय पाल यादव की ... Read more