Tag: शिक्षा जगत

जेईई मेन की जल्द जारी होगी परीक्षा तिथियां 

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की परीक्षा तिथियों एवं आवेदन का लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार है। गत वर्ष 14 सितम्बर को परीक्षा तिथियां जारी कर दी थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक जारी नहीं की है। परीक्षा के पैटर्न में इस वर्ष बदलाव किया गया है। नए पैटर्न में जेईई मेन पेपर के सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में अब 5 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पहले स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 10 में से 5 न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों को चुनकर हल करने का मौका ... Read more

राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक का खुलासा

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन विभग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले में ब्लूटूथ से नकल करके सरकारी कर्मचारी बने शातिर अभ्यर्थियों समेत 11 को और कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसओजी टीम ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया।  एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने 14 मई, 2023 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग-फॉर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 आयोजित ... Read more

इंटर्नशिप करने वालों की समस्या को दूर करेगा शिक्षा विभाग, जारी किए दिशा-निर्देश 

जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश पर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड और बीएससी बीएससी बीएड के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए सरकारी स्कूल आवंटित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में परेशानी आ रही है, उनको लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं किया है, उन विद्यार्थियों आवेदन प्रक्रिया भी शिक्षा विभाग 20 अक्टूबर तक करवा रहा है। यदि किसी विद्यार्थी ... Read more