Tag: शोध

शोधकर्ताओं ने भीषण गर्मी में मजदूरों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को लेकर आगाह किया

विभाग ने कहा कि मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक दिन जारी रहने का अनुमान है. प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बाद, शोधकर्ता बाहर काम करने के नए तरीकों की वकालत कर रहे हैं, जिसमें काम के घंटों में छूट और अनिवार्य ब्रेक शामिल हैं, ताकि श्रमिकों को गर्मी के प्रभावों से बचने में मदद मिल सके. आईआईटी गांधीनगर में विक्रम साराभाई चेयर प्रोफेसर विमल मिश्रा ने कहा, ‘शुष्क गर्मी से निपटना अपेक्षाकृत आसान होता है. जब शरीर गर्म होता है और हम पानी पीते हैं, तो वाष्पीकरण होता है और शरीर ठंडा हो जाता है. ... Read more

बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही सरकार, शोध करना चिकित्सकों की जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी शनिवार को बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इंसेफेलाइटिस को लेकर किए गए अपने संघर्ष का स्मरण करते हुए कहा कि 1998 से इस मुद्दे पर जनांदोलन खड़ा किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह थी कि इंसेफेलाइटिस पर एक भी रिसर्च पेपर नहीं था. चिकित्सकों के लिए एक-एक मरीज शोध का केंद्र होता है. वे अपने दैनिक कार्यों को करते हुए शोध को आगे बढ़ा सकते हैं. चिकित्सा शिक्षा के छात्र लैब और लाइब्रेरी तक ही सीमित न रहें. ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीमारी का कारण पता करें, ... Read more