Tag: संभल मस्जिद विवाद

संभल बवाल : हिंसा वाले इलाके में बाहरी शख्स की एंट्री बैन! इंटरनेट-स्कूल बंद, 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर हिंसा हुई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आई. पुलिस-प्रशासन को इस दौरान स्थिति पर काबू पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस बीच हिंसा में मरने वाले चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उनकी मौत तमंचे की गोली से होने का कारण बताया गया है. संभल में ताजा हालात : संभल में हिंसा न्यायपालिका पर हमला- मनोज तिवारी  मनोज तिवारी ने संभल हिंसा पर कहा कि वहां जो हुआ ... Read more

LIVE Updates: पुलिस बोली- भड़काऊ भाषण से फैली हिंसा, संभल से सपा सांसद बर्क पर केस दर्ज, संसद में भी उठा मुद्दा

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 30 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं. इस मामले में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और स्थानीय सपा विधायक नवाब इक़बाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल को भी आरोपी बनाया गया है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा और विपक्षी पार्टियों ने इस पर बहस की मांग की है.  पुलिस ने हिंसा से जुड़े 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से 3 महिलाएं भी हैं. बवाल ... Read more

संभल में मस्जिद सर्वे पर बवाल, अब तक 4 की मौत, 20 घायल; 12वीं तक के स्कूल और इंटरनेट बंद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह से जारी हिंसा आज भी जारी है. अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से  स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है. ... Read more