Tag: समाचार

सहकारी बैंक में 300 क्लर्क पदों पर जल्द करें आवेदन, 31 दिसंबर है अंतिम तारीख

सारस्वत बैंक भर्ती 2022: बैंक में क्लर्क की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट. सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर ऑफिसर (मार्केटिंग एण्ड ऑपरेशंस) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होने जा रही है. सारस्वत सहकारी बैंक ने कनिष्ठ अधिकारियों के पद पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जूनियर ऑफिसर के कुल 300 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए आवेदन करना हो या इनके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करनी हो तो दोनों ... Read more

आईएमए ग्रुप सी के 188 पदों पर निकली भर्तियां, 4 जनवरी है आखिरी तारीख, ये है योग्यता और सैलरी

आईएमए भर्ती 2022: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. आईएमए के रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार कुक (स्पेशल, आइटी), एमटी ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड), बूट मेकर / रिपेयरर, लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी), मसालची, वेटर, फटीगमैन, एमटीएस (सफाईवाला), ग्राउंड्समैन, जीसी अर्दली, एमटीएस (चौकीदार), ग्रूम, बार्बर, इक्विपमेंट रिपेयरर, बाइसकिल रिपेयरर, एमटीएस (मैसेंजर) और लैबोरेट्री अटेंडेंट पदों की कुल 188 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है. आईएमए ग्रुप सी भर्ती के लिए ये होनी चाहिए योग्यताएलडीसी पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण ... Read more

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल परीक्षा परिणाम किया घोषित, यहां करें चेक

एचएसएससी कांस्टेबल परिणाम 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कमांडो विंग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है. ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट की जांच करने के लिए आवेदकों को जरूरी डिटेल्स एंटर करना होगा. इसके अलावा, उम्मीदवार  नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके नतीजों की जांच कर सकते हैं. ऐसे चेक करें रिजल्ट स्टेप -1. कमांडो विंग कांस्टेबल रिजल्ट की जांच ... Read more

राजस्थान भर्ती परीक्षा का शेडयूल जारी, चार चरणों में होगी राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा

आरएसएमएसएसबी वीडीओ परीक्षा 2021 तिथि: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Service Selection Board, RSMSSB) के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (Rajasthan, village development officer exam) 27 और 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को प्रतिदिन दो पालियों में होगी. शेड्यूल के अनुसार, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती अभियान के लिए ... Read more

उत्तर मध्य रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

उत्तर मध्य रेलवे, भर्ती 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत यह वैकेंसी निकाली है. इसके तहत, यह नियुक्तियां बॉक्सिंग, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, हॉकी, एथलीट, पावर लिफ्टिंग, टेनिस, टेबल टेनिस और वेट लिफ्टिंग के लिए निकाली गई हैं. ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन खेलों से जुड़ें हैं, वे इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को rrcpryj.org पर जाना होगा. महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यानऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 26 नवंबर, 2021ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 ... Read more

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निकली वैकेंसी, 2 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू

आरएसएमएसएसबी एपीआरओ भर्ती 2021: पत्रकारिकता के क्षेत्र में अनुभव या योग्यता रखने वाले सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका है. राजस्थान में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित भर्ती 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने विज्ञापन जारी किया गया है.बोर्ड द्वारा बुधवार, 24 नवंबर 2021 को जारी एपीआरओ भर्ती विज्ञापन के मुताबिक राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में एपीआरओ की कुल 76 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों के चयन किए जाएंगे. इन पदों के लिए सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतनमान और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित भत्ते दिये जाएंगे. जानें कैसे करने आवेदन राजस्थान एपीआरओ भर्ती 2021 ... Read more

फूड सेफ्टी विभाग में 254 पदों पर निकली भर्तियां, कल से करें आवेदन

एफएसएसएआई भर्ती 2021 : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी मैनेजर, फूड एनालिस्ट, टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर 8 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2021 है. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ग्रुप ए और अन्य के कुल 254 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये हैं. ऐसे करें आवेदन FSSAI के दोनो ही भर्ती विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन के इच्छुक ... Read more

बैंक क्लर्क के 5058 पदों पर निकली भर्तियां, कल से करें आवेदन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021: बैंक में क्लर्क की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देश भर के राष्ट्रीय बैंकों में कुल 5858 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में क्लर्क के कुल 5858 रिक्त पद भरे जाएंगें.बता दें कि इससे पहले ... Read more

कॉन्स्टेबल की 1334 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2021: पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है. हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती अभियान के जरिए 1334 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार यानी 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम ... Read more

गुजरात लोक सेवा आयोग ने 183 पदों के लिए निकालीं वैकेंसी, ग्रेजुएट पास युवा कर सकते हैं आवेदन

जीपीएससी भर्ती 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने  गुजरात प्रशासनिक सेवा, गुजरात सिविल सेवा और अन्य विभागों में विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी कर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर, 2021 है. इस भर्ती के माध्यम से गुजरात प्रशासनिक सेवा (क्लास -1), गुजरात सिविल सेवा (क्लास-1 और 2) और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा (क्लास-2) के कुल 183 रिक्त पदों को भरा जाना है. जो उम्मीदवार ... Read more