Tag: सीबीएसई परीक्षा

CBSE बोर्ड एग्जाम के छात्रों को दिल्ली मेट्रो में बिना लाइन में लगे मिलेगी सीधी एंट्री, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षार्थी के लिए सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए कई विशेष व्यवस्थाएं की हैं. लगभग 3.30 लाख छात्र और हजारों स्कूल कर्मचारी शहर भर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए यात्रा करेंगे. इस बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) सीआईएसएफ के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे परीक्षार्थियों ... Read more

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. एक अधिसूचना में CBSE ने कहा कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 को खत्म होगी. पहली बार बोर्ड की ओर से परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों के परीक्षा के बीच पर्याप्त समय दिया गया है. ताकि छात्रों को ज्यादा समय मिल सके. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा ... Read more

CBSE टर्म 2 परीक्षा के प्राइवेट स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट छात्रों के लिए भी टर्म 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में उपस्थित होने वाले प्राइवेट छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही 13 अप्रैल को अन्य छात्रों के लिए टर्म 2 परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. पिछले सप्ताह बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10 वीं टर्म 2 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं.  टर्म 2 की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड ... Read more

सीबीएसई टर्म-1 बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, OMR शीट से होंगी परीक्षाएं, जानें गाइडलाइन्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022: सीबीएसई बोर्ड की टर्म-1 परीक्षाएं आज यानी 16 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं. आज बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा है जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 नवंबर यानी कल से शुरू होंगी. यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिनमें OMR शीट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें सिर्फ वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. आज कक्षा 12वीं के एंटरप्रेन्योरशिप और ब्यूटी तथा वेलनेस विषय की परीक्षाएं होंगी. एग्जाम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा. बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर  परीक्षा में छात्रों के लिए निर्देशों भी जारी किए ... Read more