Tag: Anand Kumar

सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार लेकर आ रहे हैं 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास', फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली: सुपर 30 के फाउंडर पद्मश्री आनंद कुमार ने प्रदीप खेरवार द्वारा निर्देशित कशिका कपूर और अनुज सैनी अभिनीत फ़िल्म “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” का मुम्बई में पोस्टर रिलीज किया. ऋतिक रोशन स्टारर फ़िल्म सुपर 30 के बाद आनंद कुमार बॉलीवुड में फ़िल्म आयुष्मती गीता के पोस्टर लांच में नजर आए. यह फ़िल्म महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के बारे में है. लव स्टोरी के साथ यह फैमिली ड्रामा है, जिसमे कॉमेडी भी है. फ़िल्म सौ प्रतिशत पारिवारिक है.  निर्देशक प्रदीप खरवार अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. महिलाओं का शिक्षित होना कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है, ... Read more

आनंद कुमार ने गरीबों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने का ऐलान किया

आनंद कुमार नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में “रीइमेजिनिंग इंडिया : शेपिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप” विषय पर 2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि, “अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए मौजूदा टेक्नालॉजी अपनाने का वक्त आ गया है. सुपर 30 ने मुझे गरीबों की जिंदगी बदलने की आकांक्षाओं को बढ़ाने में मदद की और पास हुए कई छात्रों ने शिक्षा की शक्ति से शानदार प्रदर्शन किया व इससे पीढ़ीगत बदलाव ला सके.” आनंद कुमार ने स्वीकार किया कि जीवन बदल देने वाली कोविड महामारी के दौर में आए व्यवधान ... Read more

सुपर 30 के आनंद ने स्कूली शिक्षा को फिर से परिभाषित करने के लिए जापानी पहल के साथ समझौता किया

सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने एक ऑनलाइन जापानी पहल के साथ हाथ मिलाया है जिसका उद्देश्य छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं के साथ स्कूली शिक्षा को फिर से परिभाषित करना है। एक प्रेस बयान के अनुसार, पिछले साल स्थापित एक जापानी कंपनी ‘आई एम बिसाइड यू’, का लक्ष्य कुमार के शिक्षण कौशल को जापान में उनकी लोकप्रियता के बाद विश्व स्तर पर लाखों छात्रों तक ले जाना है। कंपनी प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व के अनुरूप ऑनलाइन संचार को सक्षम बनाती है और पूरे समाज को एक सीमाहीन स्कूल बनाने और प्रत्येक व्यक्ति को एक अद्वितीय और ... Read more