Tag: Army School-Air Force website

पाकिस्तानी हैकरों का साइबर अटैक किया गया फेल, आर्मी स्कूल की वेबसाइट को बनाया निशाना

नई दिल्ली: पाकिस्तान के हैकर्स लगातार भारत की कई वेबसाइट पर साइबर हमले कर रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित हैकर समूहों जैसे कि “साइबर ग्रुप HOAX1337” और “नेशनल साइबर क्रू” ने कल कुछ वेबसाइटों में सेंध लगाने का प्रयास किया था. जिसे असफल कर दिया गया. इन हैकिंग प्रयासों की साइबर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तुरंत पहचान की गई और उन्हें निष्प्रभावी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवान की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया और हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाले संदेशों के साथ उन्हें विकृत करने का प्रयास किया गया. ... Read more