Tag: Awareness Ride

दिव्यांगों की सबसे लम्बी सुगम्य जागरुकता राइड संपन्न, रेट्रोफिटेड स्कूटी से पूरा किया 5500 किमी का सफर

ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स के आमिर और गोविंदा द्वारा विश्व की सबसे लम्बी सुगम्य जागरुकता राइड पूरी की. 5500 किमी की यात्रा रेट्रोफिटेड स्कूटी द्वारा 10 नवंबर को मॉडर्न स्कूल, बाराखम्बा रोड, दिल्ली से शुरू हुई थी, जिसे 18 दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. इस राइड का आयोजन अतुल चंद्रकांत कुलकर्णी, अध्यक्ष, अमेजिंग नमस्ते फाउंडेशन द्वारा किया गया था. दिल्ली में मुख्य अतिथि रंजन मुखर्जी (दिव्यांगजन राज्य आयुक्त, दिल्ली) समेत अन्य गणमान्य द्वारा विश्व की सबसे लम्बी सुगम्य जागरूकता राइड का फ्लैग ऑफ किया गया. पूर्वोत्तर में राइड का फ्लैग ऑफ असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा राजभवन, ... Read more