Tag: Congress MP Isha Khan Choudhary
शांति के लिए सभी का साथ आना जरूरी… मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद की सर्वदलीय बैठक की मांग
कोलकाता: कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में शांति बहाली के लिए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से सर्वदलीय बैठक बुलाने की रविवार को मांग की. चौधरी मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें आने वाला शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र मुर्शिदाबाद जिले का हिस्सा है. शमशेरगंज वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है. चौधरी ने कहा, ‘‘हिंसा के मूल कारणों से निपटने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए सभी दलों और समुदाय के नेताओं को ... Read more