Tag: Cyclone Fengal
LIVE : तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'फेंगल', हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित
चेन्नई,: Strom Fengal Tamil Nadu Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज शाम को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
70-80 KMPH तूफानी हवा, भारी बारिश : तमिलनाडु-पुडुचेरी में तबाही मचा सकता है 'फेंगल'
चेन्नई: बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवात में तब्दील हो गया है, इसका नाम फेंगल है, जिसका उच्चारण ‘फींजल’ है. इसका शनिवार को कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है. वहीं चक्रवात के कारण 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. आईएमडी ने कहा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ... Read more