Tag: Dehradun Top 8 Schools
राजीव गांधी-राहुल गांधी यहां कर चुके हैं पढ़ाई, ये हैं देहरादून के टॉप 8 स्कूल
03 राजधानी देहरादून का सबसे बड़ा स्कूल और दुनियाभर में स्कूलिंग के लिए फेमस स्कूल ‘द दून स्कूल’ जहां रईस भी अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना देखते हैं. गांधी परिवार के बेटे द दून स्कूल से ही पढ़ें हैं. यहां प्रधानमंत्री राजीव गांधी, संजय गांधी औऱ राहुल गांधी ने भी दून स्कूल से ही स्कूलिंग की है. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भी अपने बेटे रेहान का एडमिशन दून स्कूल में करवाया है. इस स्कूल से ओलंपियन अभिवन बिंद्रा, लेखक महमूद फारुखी सहित कई बड़े पत्रकार, राजनीतिज्ञ, मंत्रियों, अभिनेताओं ने भी स्कूलिंग की है.