Tag: Delhi Weather Report

प्रदूषण से गैस चेंबर बनी दिल्ली, AQI हुआ 500, जानिए- कितने मुश्किल भरे रहेंगे अगले 5 दिन

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो गया है. दिल्ली-NCR में हवा की क्वालिटी यानी AQI ने खतरनाक रूप अख्तियार ​कर लिया. रविवार से चल रही तेज ठंडी हवा के बावजूद AQI 500 पहुंच गया है. सोमवार शाम तक करीब-करीब पूरी दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो गई है. ज्यादातर इलाकों का AQI 500 या 500 के करीब हो गया है. सबसे ज्यादा AQI मुंडका इलाके में दर्ज हुआ. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCR में संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ... Read more

डेढ़ घंटे की बारिश ने 15 साल की मेहनत पर फेर दिया पानी, दिल्ली IIT को हो गया ये बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: दिल्ली की बारिश से पूरी दिल्लीवासियों को परेशानी हुई है. सड़कों में गड्ढे पड़े हैं, घरों और बेसमेंट में पानी घुस गए हैं. इसी बीच दिल्ली के आईआईटी के रिसर्च लैब भी तबाह हुआ है. दरअसल 29 जून को दिल्ली की बारिश में आईआईटी की प्रयोगशाला में खासा नुकसान हुआ है. अरबिंदो रोड का ड्रेनेज सिस्टम खराब होने के चलते बेसमेंट के लैब में पानी भर गया. कुसुमा प्रयोगशाला में ड्रेनेज का पानी आने से रिसर्च छात्रों के 15 साल का बॉयोलॉजिकल क्षेत्र में किए गए टिश्यू कल्चर रिसर्च बरबाद हो गया. 15 साल की मेहनत बेकार कुसुमा ... Read more

मौसम की मार से बेहाल दिल्ली, अभी और बारिश के आसार; जान लें पूरे देश का हाल

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की आशंका जताई है. एक दिन पहले भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था. वर्षाजनित घटनाओं में 27 इमारतें ढहने के साथ एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए थे. आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात 12 बजे तक दिल्ली पुलिस को इमारतें गिरने के संबंध में 26 फोन आए और बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक और घटना की सूचना मिली. दिल्ली में भयंकर बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश की स्थिति थमने ... Read more

दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत, कई इलाकों में भरा पानी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में मानसूनी बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यातायात प्रभावित हुआ है और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. शनिवार को हुई बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जल भराव हो गया. इससे आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. जल भराव की वजह से कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा. सड़कों पर भरे पानी की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है. आम लोगों का गंतव्य तक पहुंचना ... Read more