Tag: Dharmendra Pradhan released Teacher App

धर्मेंद्र प्रधान ने 'टीचर ऐप' किया जारी, बोले- इसे शिक्षा क्रांति लाने के लिए किया गया है डिजाइन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘टीचर ऐप’ जारी किया. यह ऐप 21वीं सदी की कक्षाओं में शिक्षकों को कौशल से लैस करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह ऐप देश में शिक्षा क्रांति लाने के लिए डिजाइन किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसे भारती इंटरप्राइजेज के भारती एयरटेल फाउंडेशन ने विकसित किया है. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक जमीनी अनुभव और शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ के आधार पर ‘द टीचर ऐप’ की संकल्पना की गई है. यह मंच उन्हें नवीन डिजिटल संसाधनों के माध्यम से भविष्य के ... Read more