Tag: Elon Musk

मस्क, जकरबर्ग, टिकटॉक CEO और पूर्व राष्ट्रपति, ट्रंप की शपथ में कहां कौन बैठेगा? जानिए

वॉशिंगटन: अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की ताजपोशी के लिए मंच सजा हुआ है. वॉशिंगटन में पड़ रही जबर्दस्त ठंड में माहौल गर्म है. कुछ देर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेहमानों और ट्रंप के अजीजों के बैठने का क्रम कई चीजों का संकेत देगा. कौन कहां बैठेगा यह बताएगा कि ट्रंप काल में चीजें किस तरफ दिख सकती हैं.  अमेरिकी टीवी चैनल CNN के मुताबिक ट्रंप से जीवनदान पाने वाली चीनी कंपनी TikTok के CEO शाउ जी च्यू (Shou Zi Chew) भी ट्रंप के शपथग्रहण में मौजूद रहेंगे. CNN ने ... Read more

एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में अमेरिका में 'अवैध रूप' से किया था काम: रिपोर्ट

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक हैं. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘अवैध रूप से’ काम किया था. रिपोर्ट के अनुसार, मस्क, जो मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका से हैं, उन्होंने 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. इस बीच उन्होंने अपनी पहली कंपनी, ज़िप2 पर चार साल तक काम किया था. जिसके बाद इसे लगभग 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया. इस दौरान, वे बिना किसी उचित अनुमति के काम कर रहे थे. रिपोर्ट में कहा ... Read more

ब्राजील में बैन हो सकता है एक्स, एलन मस्क ने कोर्ट के आदेशों का पालन करने से किया इनकार

ब्रासीलिया। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कहा है कि उसने ब्राजील की एक अदालत के अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया है और उसे आशंका है कि देश में उसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने मस्क को 24 घंटे के भीतर अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था कि ब्राजील में एक्स का नया कानूनी प्रतिनिधि कौन होगा अन्यथा उसकी सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा। एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने कहा कि जल्द ही हमें आशंका है कि ... Read more

एंटी वायरस ही है वायरस… एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन की ऐसे उड़ाई खिल्ली

न्यूयॉर्क: अमेरिका की मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Server Down) की क्लाउड सर्विसेज में शुक्रवार को दिक्कत आने से इसका सर्वर डाउन हो गया. इससे दुनियाभर के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. सर्वर डाउन होने का असर बैंकिंग, एविएशन, ट्रेडिंग से लेकर एजुकेशन फर्म तक में देखा गया. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज और सर्वर डाउन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. टेस्ला, स्पेसएक्स और X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भी माइक्रोसॉफ्ट का मजाक उड़ाया है. दुनियाभर में क्यों डाउन हो गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर? क्राउडस्ट्राइक ने बताया बग फिक्स ... Read more

एलन मस्क के खिलाफ टेस्ला शेयरहोल्डर ने दायर किया केस, 56 बिलियन डॉलर सौदे को रद्द करने की मांग

27 अक्टूबर को मस्क ने ट्रायल से बचने के लिए 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील को फाइनल कर लिया था. वॉशिंगटन. एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) के नए बॉस बनने के बाद से इस प्लेटफॉर्म को लेकर उथल-पुथल का दौर जारी है. ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क के फ़ॉलोअर्स में बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी तरफ टेस्ला शेयरधारक (Tesla Inc) मस्क के 2018 में किए गए 56 बिलियन डॉलर वेतन सौदे को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. एक शेयरधारक रिचर्ड टॉर्नेटा ने केस भी कर दिया है. ऐसे में एलन मस्क टेस्ला इंक ... Read more