Tag: Ganga River

हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, कांवड़ मेले के कारण जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

हाइलाइट्स कांवड़ मेले के कारण लिया गया फैसला. 20 से 26 जुलाई तक हरिद्वार में जुटेगी भारी भीड़. पु​लकित हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सावन में कांवड़ मेला को लेकर 20 से 26 जुलाई तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जिलाअधिकारी विनय शंकर पांडे ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है. जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, जनहित में 20 जुलाई से 26 जुलाई तक जिले के सभी विद्यालय, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, मदरसे, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश ... Read more

Haridwar: कोरोना शिकार समेत 9 हजार लावारिस लाशों की अस्थियां गंगा में विसर्जित

पुलकित शुक्ला हरिद्वार. हरिद्वार (Haridwar) में मोक्षदायिनी मां गंगा में 9 हज़ार लावारिस अस्थियों का विसर्जन विधि विधान से किया गया. हर साल की तरह दिल्ली की संस्था देव उत्थान सेवा समिति से जुड़े लोगों ने हरिद्वार के सतीघाट पहुंचकर अस्थि विसर्जन किया और अनाम मृतकों के मोक्ष की कामना की. हिंदू धर्म में मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के मरने के बाद जब तक उसकी अस्थियां गंगा में विसर्जित नहीं की जाती तब तक उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती, लेकिन हजारों लावारिस मौतें ऐसी होती हैं जिनकी अस्थियां मोक्षदायिनी गंगा तक नहीं पहुंच पातीं. डेढ़ लाख से ... Read more