Tag: haryana school education board
VIRAL VIDEO: बांस के सहारे स्कूल बिल्डिंग पर चढ़े, दीवारों से लटककर पहुंचाई पर्चियां, हरियाणा बोर्ड एग्जाम में ऐसे हो रही नकल
नई दिल्ली : देश के हर राज्य में परीक्षा के दौरान नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं. हालांकि नकल रोकने में यह इंतजाम पूरी तरह से कारगर नहीं हो पाते हैं. इसका बड़ा उदाहरण हरियाणा में देखने को मिला. जहां पर कुछ लोग दीवारों पर चढ़कर परीक्षार्थियों को नकल कराने की कोशिश करते देखे गए. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं. यह नजारा हरियाणा के नूंह जिले में सामने आया है, जिसने नकल रोकने के दावों और हकीकत का फर्क समझा दिया है. यह भी पढ़ें